
वाराणसी l केदारघाट स्थित काशी के सुप्रसिद्ध श्री कुमार स्वामी मठ के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर श्रीगौरी केदारेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में पूज्य महंत श्रीलश्री सभापति यजमान स्वामी जी की प्रेरणा से गुरुवार को भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया।
श्री गौरी केदारेश्वर मन्दिर के इंचार्ज अम्बले विश्वनाथ जी ने बताया कि पद्मभूषण केलुचरण महापात्र के शिष्य राहुल मुखर्जी के संयोजन में ओडीसी नृत्य का शुभारंभ हुआl कलाकारों ने ओडीसी नृत्य के माध्यम से मां जगदंबे की आराधना कीl
समारोह के शुभारंभ में मुख्य अतिथि कुमार स्वामी मठ के मैनेजर टी त्यागराजन शेखर, मठ के इंचार्ज अंबाले विश्वनाथ जी, गौरी केदारेश्वर मंदिर के मुख्य अर्चक धुलिपाला नारायण शास्त्री, अर्चक एलएन मूर्ति,के पी के राज राजन ने मां जगदंबे का विधि विधान से पूजन अर्चन कर कियाll
कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ कलाकार अमिका आराधना पावनी और साक्षी ने मंगलाचरण के माध्यम से भगवान श्रीगणेश की आराधना कीl
दूसरी प्रस्तुति बटु नृत्य था जिसके माध्यम से कलाकारों ने भगवान शिव की आराधना कीl कलाकार कौशिकी आराधना ने सुंदर प्रस्तुति कीl समापन भगवान शिव और जगदंबा की आराधना शांकरा वर्णन पल्लवी नृत्य से हुआl कलाकार पलक आराध्या साक्षी और श्वेता ने सुंदर प्रस्तुति दी ।
सभी कलाकारों को श्री गौरी केदारेश्वर मंदिर की ओर से इंचार्ज कार्यक्रम अंबाले विश्वनाथ जी एवं मन्दिर के मुख्य अर्चक धुलिपल्ला नारायण शास्त्री ने अंगवस्त्रम, प्रसाद एवं दक्षिणा देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर सामाजिक संस्था मोक्ष सदन एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा वेम्पराला उषारानी ने भी सभी कलाकारों का सत्कार किया।
कार्यक्रम मे प्रमुख से डॉ अभिषेक, सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान पं चन्द्रशेखर घनपाठी,चक्रवर्ती विजय नावड़ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन केदारनाथ व धन्यवाद मंदिर के मुख्य अर्चक धुलिपाला नारायण शास्त्री ने किया।

Leave a Reply