
वाराणसी। काशी की प्रमुख सामाजिक संस्था श्री विश्वनाथ अक्षय सेवा फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को दुर्गाकुंड स्थित राजकीय वृद्धाश्रम के बच्चों एवं वृद्ध माताओं मे खाद्य सामग्री वितरण किया गया।
इस मौके पर संस्था के निदेशक मनोज कुमार सिंह एवं रिम्पी सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि शुक्रवार को संस्था के वृद्धाश्रम के छोटे बच्चों को सुखे दूध के पैकेट, डायपर, सेरेलेक, सूजी तथा बुजुर्ग माताओं को नमकीन, बिस्कुट, ब्रेड, टोस्ट, चीनी और चाय पत्ती के पैकेट आदि जरूरत की सामग्री वितरण किया।
संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय, कमजोर वर्ग के लोगों का मदद करना है। हमारी संस्था श्री विश्वनाथ अक्षय सेवा फाउंडेशन निस्वार्थ भाव से जनहित के कार्यो तथा लोगों का सेवा एवं सहयोग करने के लिए संकल्पित है।
खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के निर्देशक मनोज कुमार सिंह, रिम्पी सिंह एवं रागिनी सिंह, दीपक सोनकर, प्रीति सोनकर, वर्षिका सिंह, हितेश सोनकर, अमीषा सोनकर, संजय सोनकर आदि संस्था के सदस्यगणों का विशेष सहयोग रहा है।

Leave a Reply