स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी आग, सभी बच्चे सुरक्षित

स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी आग, सभी बच्चे सुरक्षित

 

उन्नाव। कानपुर – लखनऊ एक्सप्रेस – वे पर शुक्रवार सांय स्कूली बच्चों से भरी एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई।

आग देख बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को रोका। बच्चों व शिक्षकों ने बस से कूद कर जान बचाई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में कानपुर मार्डन स्कूल के 60 बच्चें तथा 3 शिक्षक सवार थे। सभी आनंदी वाटर पार्क से घूम कर वापस लौट रहे थे।

 

हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। आग कैसे लगी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

पुलिस के अनुसार हादसा शाम लगभग 7 बजे का है जब बस गदन खेड़ा बाइपास के पास पहुंची थी, लोगों ने बस की छत से धुआं उठते देखा। शोर मचाया।फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *