
स्वर्णकार समाज वाराणसी ने भी किया शास्त्र पूजन

वाराणसी। वर्ष 1954 से स्थापित परंपराओं का निर्वहन करते हुए संस्था समाज में अपनी सांस्कृतिक पहचान, एकजुटता और गौरवशाली परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही प्राचीन एवं प्रतिष्ठित संस्था “स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी” की ओर से विजयादशमी के पावन पर्व पर मंगलवार को शस्त्र पूजन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक विधि-विधान के साथ किया गया।
छत्तातले चौक स्थित दुर्गा भवन, लालू सेठ के कटरा में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में सनातन संस्कृति, शौर्य, पराक्रम एवं क्षत्रिय परंपराओं के प्रति आस्था प्रकट की गई।
“शस्त्र पूजन” कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम सेठ ‘बच्चा’ ने किया। कार्यक्रम में आगंतुकों का स्वागत कमेटी के महामंत्री राजू वर्मा ने जबकि कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के दौरान काशी के प्रकांड विद्वान कृष्ण मोहन शुक्ल व विपिन गर्ग के सानिध्य में दुर्गा सप्तशती का संपुट पाठ किया गया। धार्मिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के बीच संपन्न शस्त्र पूजन ने विजयादशमी के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया।
स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम सेठ”बच्चा” ने बताया कि कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह आयोजन संस्था की ऐतिहासिक विरासत एवं धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का परिचायक है।विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म तथा अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक माना जाता है। शस्त्र पूजन इसी परंपरा के अंतर्गत शक्ति, साहस, आत्मरक्षा और धर्म की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है।
संरक्षक व सलाहकार गंगाराम जी, सरोज सेठ, विनोद कुमार सेठ, श्याम सुंदर सिंह, रवि सर्राफ, कृष्ण कुमार सेठ बच्चू, मुरली मनोहर सिंह, कमल कुमार सिंह, किशोर सेठ पूर्व पार्षद, डॉक्टर कैलाश सिंह विकास, अशोक कुमार वर्मा, दुर्गा प्रसाद सेठ एडवोकेट, शैलेश चंद्र वर्मा शामिल रहे
इनकी भी रही उपस्थिति सर्वश्री लालू सेठ, अनुज गौतम, सत्य प्रकाश सेठ, श्याम कुमार सर्राफ, अवधेश सेठ, अमित सोनी, विष्णु सेठ, जनार्दन वर्मा, ईश्वर दयाल सिंह सेठ, सत्यनारायण सेठ, रविशंकर सिंह, सुरेंद्र सेठ एडवोकेट, श्याम जी सेठ, आशीर्वाद सिंह, सर्वेश वर्मा, सहित विनोद सेठ, भुवन नारायण सिंह, जितेंद्र कुमार सेठ, संतोष सेठ, सत्येंद्र वर्मा, अजीत सोनी, किशन सेठ, अनिल सेठ, संजय सिंह, मनोज सेठ, सुशील सेठ, नीरज सेठ, राम प्रकाश सेठ, राजेश वर्मा, रोहित सिंह, विष्णु दयाल सेठ सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
स्वर्णकार समाज वाराणसी ने दारानगर स्थित धर्मशाला में मां दुर्गा के सम्मुख शस्त्र रख विधिवत पूजा अर्चना किया। तथा कल्याण की कामना किया।


Leave a Reply