
वाराणसी।महिला शिक्षक संघ चिरईगांव ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी राम पूजन पटेल का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर महिला शिक्षक संघ चिरईगांव की अध्यक्षा कल्पना तिवारी ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर खंड शिक्षा अधिकारी स्वागत किया।और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर कल्पना तिवारी (अध्यक्ष) शशि सिंह, (महामंत्री) सरिता पांडेय, (जिला मंत्री) एवं सीमा श्रीवास्तव, (ब्लॉक मंत्री), चिरईगांव शामिल रहीं।
महिला शिक्षक संघ की ओर से नवागत खंड शिक्षा अधिकारी महोदय का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की गई कि उनके कुशल मार्गदर्शन में चिरईगांव ब्लॉक में बेसिक शिक्षा को नई दिशा मिलेगी तथा शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होगा।
महिला शिक्षक संघ चिरईगांव ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी महोदय के सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की मंगलकामना की।

Leave a Reply