
रिपोर्ट :- अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।विभिन्न क्लबों के मंडपों विराजमान मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन शोभायात्रा संग हर्षोल्लास वातावरण में लक्ष्मी कुंड पर शाम से देर रात तक जारी रहा।
लक्सा स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम, गोदौलिया स्थित हरसुंदरी धर्मशाला, अकाल बोधन क्लब, पांडेहवेली स्थित वाराणसी दुर्गोत्सव सम्मलिनी, छोटी पियरी से मां शारदा क्लब सहित अनेकों क्लबों का मूर्ति विसर्जन किया गया।
सुरक्षा की दृष्टि से लक्सा थाना के फोर्स, समाज संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी नीता सेनगुप्त जी अपनी संपूर्ण टीम के साथ ड्यूटी पर तैनात रही।


Leave a Reply