
रिपोर्ट :- अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी । मदन पुरा स्थित झाड़ू, चटाई, पेंट की दुकान पर आग लग गयी। दुकान के अंदर बैठा एक कर्मचारी झुलस गए। क्षेत्रीय जनता ने तत्काल कबीरचौरा अस्पताल पहुंचाया। जहां स्थिति सामान्य बताई जा रही है
आग को काबू करने के लिए कई दमकलों शामिल रहे।आग के कारण चारों तरफ अफरा तफरी मचा हुआ था। सोनारपुरा से जंगमबाडी तक रास्ता बंद कर दिया गया ।
दुकान के बगल में सतनाम सिंह की ज्वैलरी की दुकान है जो आग की चपेट में आ गया।
नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड के पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर संदीप व डिप्टी डिविजनल अभिषेक जायसवाल अपने स्वयं सेवकों संग राहत में जुटे दिखे।
ज्वेलरी एवं बगल वाली दुकान के समस्त सामान जल कर राख हो जाने से कई लाखों रुपए का सामान नष्ट हो गया ।
घटना दोपहर 02 बजे हुआ जो देर शाम तक आग में काबू मिला।


Leave a Reply