
रिपोर्ट:- अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी। काशी में आयोजित एयर शो कार्यक्रम में नमो घाट से फाइटर प्लेन अपने करतब दिखाते हुए अस्सी घाट तक पहुंचा।
नमो घाट से अस्सी घाट तक घाट किनारे एयर शो देखने के लिए अपार जनसमूह उमड़ा। तेज धूप का बिना परवाह किये जनता शामिल रही।
फाइटर प्लेन से तिरंगा गुलाल आकर्षक रहा । घाट किनारे लोग उत्साहित होकर हर हर महादेव, भारत माता की जय नारे लगाकर आनंद ले रहे थे।
नमो घाट पर आगामी 25 अक्टूबर को पुनः एयर शो कार्यक्रम होगा। जिसमें वाराणसी के सांसद भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी आ सकते हैं।
सुरक्षा की दृष्टि से नागरिक सुरक्षा के नियंत्रक वाराणसी के जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एयर शो कार्यक्रम में प्रत्येक घाट पर नागरिक सुरक्षा के सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई।
इसी क्रम में भेलूपुर प्रखंड के डिविजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री जी अपने सहयोगी संग क्षेमेश्वर घाट पर जन सहयोग करते दिखे।


Leave a Reply