
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के 11 ग्रुप्स के 500 से अधिक कैडेट्स के बीच आयोजित प्रतिष्ठित इंटर ग्रुप प्रतियोगिता (IGC) में वाराणसी ग्रुप ‘B’ ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण का लोहा मनवाया।
लंबे अंतराल के बाद ग्रुप ने ओवरऑल तृतीय स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक पुनरागमन किया।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच वाराणसी ग्रुप ‘B’ ने ‘ग्रुप सॉन्ग’ स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया, जबकि ‘फ्लैग एरिया’ और ‘कल्चरल इवेंट’ में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ड्रिल, गार्ड ऑफ ऑनर और सांस्कृतिक स्पर्धाओं के बेहतर प्रदर्शन के बल पर यह गौरवपूर्ण मुकाम हासिल हुआ।
इस सफलता का श्रेय सभी बटालियनों के सामूहिक प्रयास को जाता है। 100 यूपी बटालियन एनसीसी के नेतृत्व में तीन कैंपों के जरिए कैडेट्स को प्रशिक्षित किया गया। वहीं, फ्लैग एरिया में 101 यूपी बटालियन और ड्रिल में 98 यूपी बटालियन ने अहम भूमि
का निभाई।

Leave a Reply