
बच्चों ने पंच-तत्वों पर आधारित भावपूर्ण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति
वाराणसी। संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल ( गिलट बाजार -कोईराजपुर शाखा) का संयुक्त कनिष्ठ वार्षिकोत्सव ‘कलरव-2026’ बुधवार देर शाम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यम मिश्रा और विशिष्ट अतिथि नागरी प्रचारिणी सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल थे। बच्चों ने पंच-तत्वों पर आधारित भावपूर्ण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की। संचालन आराध्या राय और हुजैफा इकबाल ने किया। प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि दोनों शाखाओं के 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था सचिव राहुल सिंह, निदेशिका डॉ. वंदना सिंह और उपनिदेशक आयुष्मान सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply