
वाराणसी। पक्की बाजार निवासी समाजसेवी निजामुद्दीन को दीपावली पर मंडल महिला कल्याण संगठन ने सम्मानित किया। अधिकारी क्लब में हुए समारोह में 50 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को भी शॉल और उपहार दिए गए। संगठन ने स्वास्थ्य कर्मियों के काम के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव की सराहना की। समारोह में समाजसेवा और जनसेवा में योगदान देने वालों का उत्साह बढ़ाया गया। इस मौके पर क्षेत्र के नागरिकों और व्यापारियों ने निजामुद्दीन को बधाई दी है।

Leave a Reply