
रिपोर्ट :- अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी। पत्रकार स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वितीय पत्रकार क्रिकेट मैच आयोजन 29 नवम्बर 2026, रविवार, सुबह 9 बजे वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मैदान में किया जा रहा है।इस बार चार टीमें हिस्सा लें रही है। टीम को ए बी सी डी नाम दिया गया है। सभी खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दिया गया है। फाइनल मैच 10 ओवर का होगा।मैच टीम ए तथा डी तथा टीम बी सी के मध्य होगा। क्रिकेट मैच का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री करेंगे।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष पप्पू यादव (पहलवान) एवं सचिव अमरनाथ बारी ने संयुक्त रूप बताया कि पुल ए कैप्टन धनेश्वर साहनी, टीम मैनेजर समीर अली, पुल बी के कैप्टन अरुण कुमार चौहान, टीम मैनेजर डा कैलाश सिंह विकास, पुल सी के कैप्टन शिवम् पाण्डेय, टीम मैनेजर एस वी सिंह निडर, पुल डी कैप्टन दीपक चौबे, टीम मैनेजर जमील ख़ान है। सभी टीम के कोच अजीत पाण्डेय है।

Leave a Reply