हनुमान जी के वार्षिक आयोजन में सप्ताह व्यापी कार्यक्रम, भक्तों ने भण्डारा में लिया प्रसाद

रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।मानसरोवर स्थित श्रीअभय हनुमान मंदिर का वार्षिक उत्सव बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। वार्षिक उत्सव में अपार भक्तगण शामिल रहे।

 

ज्ञातव्य हो कि यह मंदिर हजारों साल पहले स्थापित हुआ था जो कालांतर में गुरु प्रसाद जी निष्ठा एवं लगन के साथ पूजा अर्चना करते हुए आ रहे हैं।

 

वार्षिक उत्सव 08 नवंबर से प्रारंभ होकर 17 नवंबर को यज्ञ के साथ सम्पन्न हुआ। साप्तव्यापी उत्सव में में प्रतिदिन रामायण पाठ बटुकों ने किया।

 

मंगलवार को मंदिर व हनुमान जी का विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया।श्री हनुमान जी को सिंदूर का लेपन व भव्य श्रृंगार किया गया।

यज्ञ के पश्चात विशाल भंडारा का आयोजित किया गया। उपस्थित भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *