
वाराणसी। कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी के नाम से जाना जाता है। मंगलवार को विधिवत गौ माता का पूजन – अर्चन किया गयाl
जागृति फाउंडेशन के आयोजन में असि स्थित प्राचीन नागा बाबा के आश्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय कुमार मिश्र उनकी पत्नी प्रेमलता मिश्र, जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र, जनसंघ के युवा नेता राघवेंद्र पांडे ने विधि विधान से वेद मंत्रो के उद्घोष के साथ गौ माता व उनकी बछिया का पूजन किया l
गौ पूजन के पश्चात गौ माता को गुड़, चना, केला, लड्डू, हरा चारा खिलाकर भव्य आरती की गईl आचार्य धीरज कुमार मिश्र ने पूजन कराया l
इस अवसर पर रामयश मिश्र ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति सभ्यता की आधार स्तंभ हैl गौ माता के शरीर में 33 कोटी देवी देवता विराजमान है । अगर आप गाय की पूजा कर लिए तो सभी देवी देवताओं का पूजा होती है।
जनसंघ के युवा नेता राघवेंद्र पांडे ने कहा कि सनातन संस्कृति में गाय के अभाव में आप कोई भी पुनीत कार्य नहीं कर सकते।
धीरज कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में आवश्यकता इस पहल की हम सभी गाय माता की रक्षा करें।
इस अवसर पर श्रीमती मंजू मिश्रा, डॉक्टर बीरबल पांडे, पवन जी, रामयश मिश्र,धीरज कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply