
वाराणसी ।अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई), वाराणसी तथा विद्याालंकार स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में पाँच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम “एकेडमिक एक्सीलेंस इन द एआई एरा: टीचिंग, रिसर्च एंड इंडियन नॉलेज सिस्टम्स” आयोजित किया जा रहा है।
दूसरे दिन के प्रथम सत्र में वक्ता डॉ. कुशाग्री सिंह, सहायक आचार्य, आईयूसीटीई, ने “हैंड्स-ऑन रिसर्च टूल्स” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने ने शोध कार्यों में आधुनिक अनुसंधान उपकरणों के उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने हैंड्स-ऑन रिसर्च टूल्स के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में विभिन्न शोध तकनीकों और डेटा विश्लेषण विधियों का प्रदर्शन किया गया। द्वितीय सत्र में उन्होंने “वर्कशॉप: प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग फॉर एजुकेटर्स” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने टूल्स के प्रभावी उपयोग से परिचित कराया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के प्रॉम्प्ट्स को डिजाइन करने, उन्हें ऑप्टिमाइज़ करने तथा एजुकेशनल कंटेंट डेवलपमेंट में उनके उपयोग पर विस्तार से चर्चा हुआ।
तृतीय सत्र में डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, सहायक आचार्य, आईयूसीटीई द्वारा “एआई-असिस्टेड रिसर्च वर्कफ्लो” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित उपकरण शोध कार्यों को अधिक तीव्र, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन उपकरणों की सहायता से शोधकर्ता कम समय में बड़ी मात्रा में आँकड़ों का विश्लेषण कर सकते हैं। साथ ही, ये उपकरण प्रासंगिक सूचनाओं की खोज, उनका व्यवस्थित संकलन एवं शोध निष्कर्षों के विश्लेषण में भी सहायक सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, विज्ञान एवं उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में इन तकनीकों का उपयोग निरंतर बढ़ रहा है।
अंतिम सत्र में डॉ. राज सिंह, सहायक आचार्य, आईयूसीटीई द्वारा “एआई एथिक्स इन रिसर्च एंड एजुकेशन” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने अनुसंधान एवं शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते उपयोग के संदर्भ में नैतिकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की यह जिम्मेदारी है कि वे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को एआई के जिम्मेदार, पारदर्शी एवं नैतिक उपयोग के प्रति जागरूक करें, ताकि इसके माध्यम से शैक्षणिक एवं अनुसंधान संबंधी गतिविधियों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके।
अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र, वाराणसी तथा विद्याालंकार स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मुंबई के मध्य आज एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ। इस समझौते के अंतर्गत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से अनुसंधान गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा संकाय विकास से संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन हेतु परस्पर सहयोग करेंगे।
इस पाँच दिवसीय कार्यक्रम में 37 से अधिक प्रतिभागी सहभागिता कर रहे हैं। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. राज सिंह, आईयूसीटीई, डॉ. सिंधु कृष्णन, वीएसआईटी, मुंबई डॉ. लक्ष्मी पिल्लई, वीएसआईटी, मुंबई तथा सह-संयोजन डॉ.राजा पाठक, आईयूसीटीई, डॉ. संदीप खंडेकर, वीएसआईटी, मुंबई, डॉ. उमेश कोयांडे, वीएसआईटी, मुंबई एवं श्री श्रीनाथ शंकर, वीएस आईटी, मुंबई द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply