प्रयागराज। बुधवार को हिन्दी साहित्य परिषद् के तत्वावधान में प्रयागराज स्थित बायोवेद शोध संस्थान प्रयागराज के सभागार में साहित्यकार सम्मान समारोह एवं कविगोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता डा रामजी मिश्र तथा मुख्य अतिथि डा वीरेन्द्र तिवारी ने की।

बरेली के सुप्रतिष्ठित साहित्यकार डा अवनीश यादव को पटुका, श्रीफल प्रदान कर उनका सारस्वत सम्मान किया गया ।तथा उन्हें हिन्दी साहित्य परिषद् की सम्मानोपाधि “साहित्य सारस्वत “से विभूषित किया गया।

इस अवसर पर डा रामजी मिश्र ने कहा कि विद्वानों साहित्यकारों का सम्मान हमारी संस्कृति का आवश्यक अंग है। डा यादव इस सम्मानोपाधि के सर्वथा योग्य हैं। डा वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि परिषद् का ध्येय वाक्य है “सुरसरि सम सब कह हित होई “परिषद अपने इस ध्येय वाक्य के प्रति कृत संकल्प है।

सम्मान से अभिभूत डा अवनीश यादव ने कहा कि यह सम्मान वस्तुत: मेरे कृतित्व का सम्मान है। मैं संस्था के प्रति आभार प्रकट करता हूँ।

इस अवसर पर आयोजित कविगोष्ठी में के पी गिरि, पं राकेश मालवीय मुस्कान, रामकैलास पाल प्रयागी, केशव सक्सेना, निखिलेश मालवीय, उमेश श्रीवास्तव, डा वीरेन्द्र तिवारी, डा अवनीश यादव, डा रामजी मिश्र ने काव्य पाठ किया। समारोह एवं कविगोष्ठी का संचालन उमेश श्रीवास्तव ने किया।

समारोह में हरिशंकर तिवारी, जया मिश्रा,मनोज कुमार, सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *