पंच प्रतिमाओं की मूर्तियां स्थापित कर पूरे पांच दिन तक होती है पूजा

 

वाराणसी। प्रमुख समाजसेवी संस्था युवा अग्रवाल सम्मेलन के तत्वाधान में श्री श्री महालक्ष्मी पूजनोत्सव का आयोजन 11-15 नवंबर तक श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज टाउनहाल मैदागिन के प्रांगण में किया जायेगा। जिसमें पंच प्रतिमाओं प्रथम पूज्य श्री गणेश जी माता श्री महालक्ष्मी जी माता सरस्वती जी माता काली जी के साथ महाबली श्री हनुमान की प्रतिमाओं को 11 नवंबर नरकचौदस के दिन प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित कर भव्य आयोजन प्रारम्भ होगा। संस्था के अध्यक्ष अजय कृष्ण अग्रवाल संयोजक अमित अग्रवाल एवं महामंत्री कृष्ण मोहन अग्रवाल के अनुसार यह आयोजन पांच दिन तक चलेगा। जिसमें पांच से 11 ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से पूजन एवं महायज्ञ किया जाता है।

11 नवंबर शनिवार -प्राण प्रतिष्ठा एवं महापूजन अपरान्ह 2 बजे

12 नवंबर रविवार – विशेष दीपावली पूजन अर्धरात्रि

13 नवंबर सोमवार – भव्य सुंदर कांड पाठ शाम 6 बजे

14 नवंबर मंगलवार – श्री महालक्ष्मी यंत्र पूजन एवं महायज्ञ दोपहर 1 बजे

15 नवंबर बुधवार – श्री अन्नकूट एवं पुष्प श्रृंगार के साथ विसर्जन एवं महाप्रसाद का वितरण सायंकाल

संस्था के संरक्षक अनिल अग्रवाल विजय कृष्ण अग्रवाल आमोद अग्रवाल उपाध्यक्ष सलिल अग्रवाल एवं बजरंग अग्रवाल नें बताया कि समस्त तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अंतिम दिन आयोजन संपन्न होने के बाद कलश का विसर्जन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *