वाराणसी। हरहुआ ब्लॉक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेशानुसार राजकीय हाई स्कूल चक्का (हरहुआ) में किशोर स्वास्थ मंच का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चों को एनीमिया के बारे में ब्लॉक नोडल मेडिकल ऑफिसर डॉ.अब्दुल जावेद जानकारी दी। डॉ.जावेद ने बताया कि हमारे जीवन मे हरी साग सब्ज़ी क्यों जरूरी है। बच्चें फ़ास्ट फ़ूड अधिक खा रहे है। बाजार की चीजों पर ज्यादा ध्यान दे रहे है। घर पर जो खाना मम्मी बनाती है उस का सेवन न कर के बच्चे बाजार के खाने पर ज्यादा ध्यान दे रहे है। उससे बच्चो में खून की कमी पाई जा रही है। डॉ. अरविंद कुमार ने बच्चो को सप्ताह में एक बार विफ़स की गोली खाने पर ज्यादा महत्व दिया। डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बच्चे एक सप्ताह में बाजार खाने पर ज्यादा ध्यान देते हैं, जिससे खून की कमी बच्चो में पाई जाती है। विफ़स उसकी कमी को दूर करती है। डॉ. जावेद ने बच्चो को सफाई से रहने, हाथ धो कर खाना खाने ,नाखून को दाँत से न काटने,बिना हाथ साफ किए किसी चीज को न खाने के बारे में बताया। आज 57 बच्चो का हीमोग्लोबिन की जांच की गई। जिसमें 10 ग्राम तक के 3 बच्चे और 10,5 ग्राम के 5 बच्चे पाए गए। उन सभी बच्चो को डॉ. अरविंद कुमार ने दवा व हरी साग सब्ज़ी खाने की सलाह दी। स्कूल के प्रिंसिपल हिमांशु सिंह ने भी बच्चो को सप्ताह में एक टिकिया हर सोमवार को खाना खाने के आधे घंटे बाद खाने की सलाह दिया। इस अवसर पर एक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमे 10वीं कक्षा की आंचल प्रथम, सपना द्वितीय और मंजनी गोड़ को तृतीय स्थान मिला। जिन्हें जिला नोडल मेडिकल ऑफिसर आरबीएसके एवं एडी. सीएमओ संजय राय के आदेश पर सर्टिफिकेट और ट्राफी प्रदान की गयी। टीम में डॉ. अब्दुल जावेद डॉ. प्रतिभा डॉ. शैलेन्द्र कुमार डॉ. अरविंद कुमार विनोद कुमार मौर्य और रंजना कुमारी शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *