
आशा देवी चंद्रमणि विद्या आश्रम का वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न

रिपोर्ट अशरफ आदिल, प्रयागराज
फूलपुर। फूलपुर स्थित आशा देवी चंद्रमणि विद्या आश्रम में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया । वार्षिकोत्सव कार्यक्रम निदेशक आनंद सिंह व आलोक सिंह के आतिथ्य में सम्पन्न हुई । विद्यार्थी गण भक्ति गीत, ड्रामा तथा डांस आदि प्रस्तुत कर सभी को ताली बजाने के लिए बाध्य कर दिया।
निदेशक आनंद सिंह ने कहा शिक्षा प्राप्त करना हर व्यक्ति का अधिकार है, सभी व्यक्ति को शिक्षित होना चाहिए , यही बच्चे देश की भविष्य हैं।
प्रबंधक आलोक सिंह ने कहा शिक्षा से अंधकार को हटाया जा सकता है तथा जागरूकता लाई जा सकती है। एक शिक्षा ही हमें अच्छा बनाती है। कलम की ताकत सबसे बड़ी ताक़त होती हैं।
वार्षिकोत्सव में विद्यालय के अध्यापक व अभिभावक मौजूद रहे।
