
भारतीय किसान संघ की ओर से विशाल सभा
वाराणसी। बड़ागाँव स्थित ग्राम पंचायत दल्लीपुर-फत्तेपुर मे जैविक उत्पादक प्रगतिशील किसान रमाकांत सिंह के आवास पर भारतीय किसान संघ की ओर से विशाल सभा का आयोजन किया गया। किसान सदस्यता संयोजक खण्ड बड़ागांव निखिलेश सिंह रिशू की अध्यक्षता ने किया। उन्होंने बताया कि पांच हजार तीन सौ सदस्य बन गये है बड़ागांव खण्ड के दस हजार किसान भाई भारतीय किसान संघ के सदस्य बनेगे ब्लाक बड़ागाव मे तीस ग्राम पंचायत मे अध्यक्ष मंत्री सहित सात सदस्यीय किसान समिति का गठन किया गया। पन्द्रह फरवरी तक सभी अस्सी ग्राम पंचायत मे गठन कर लिया जायेगा। मुख्य अतिथि भारतीय किसान संघ प्रदेश संगठन मंत्री (उत्तर प्रदेश -उत्तराखंड) शिवकान्त वरिष्ठ प्रचारक ने किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा किसान हित राष्ट्र हित मे सभी किसान भाई संगठित हो किसान संघ का सदस्य बने किसान संघ किसान हित मे खाद बीज पानी विजली विपणन लाभ हेतु सरकार से मांग करती आ रही है। जिसमे एक अप्रैल 2023 के बाद किसानो को सिचाई नलकूप का विजली विल नही देना है। किसानो को नलकूप विजली हेतू सामूहिक खम्भा तार का खर्च बनेगा। खेती को मनरेगा से जोड़ा जायेगा। किसान ग्राम पंचायत से श्रमिक की मांग करेगे,मजदूरी आधा किसान व आधा सरकार देगी। छूटा पशुओ से राहत के लिए किसान व सरकारी गौशाला की पशु वीमा टैग अलग अलग कलर पीला लाल होगे। जिससे चिन्हित किये जा सके। प्रदेश मे भारतीय किसान संघ पन्द्रह लाख सदस्यता का रखा है लक्ष्य। वक्ताओ मे कृषि विशेषज्ञ आनन्द प्रकाश ने सभी किसान भाइयो से रासायनिक खाद व कीटनाशक से दूषित पर्यावरण व त्वचा रोग हृदय रोग लीवर कैंसर जैसे जान लेवा होने वाले वीमारियो की बाढ़ को रोकने के लिए पर्यावरण संरक्षण हेतु जैविक कीटनाशक बनाने व गो वंश आधारित जहर मुक्त खेती अपनाने के लिए किया प्रेरित।प्रान्त अध्यक्ष इन्द्रासन सिंह अखिल भारतीय उपाध्यक्ष भैया राम मौर्य, प्रान्त संगठन मंत्री वरिष्ठ प्रचारक कुवर बहादुर, जिलाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने सम्बोधित करते हुए किसानो को संगठित होने के लिए किया आवाहन किया । किसान ग्राम समिति दल्लीपुर-फत्तेपुर अध्यक्ष श्री जय द्रथ वर्मा व मंत्री विवेक सिंह ने सभी अतिथियो स्वागत किया। प्रान्त सदस्यता अभियान प्रमुख रवि शेखर तथा खण्ड बड़ागाव सह संयोजक डा कैलाश पटेल व महिला प्रमुख श्रीमति रेखा पटेल व सह प्रमुख श्रीमति पुष्पा देवी ने सभी प्रत्येक गाँव- घर से आये हुए किसान भाईयो व मातृ शक्ति से भारतीय किसान संघ की सदस्य बनने के लिए किया प्रेरित । जिला मंत्री विपुल सिंह ने गठित समितियो का किया घोषणा। जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह व रणजीत रघूवंशी ने माला पहनाकर सभी समितियो का किया सम्मान प्रमुख रूप से शिव शंकर पाठक, उदरेज, महेन्द्र सिंह चन्देल, मनोज मुकेश जयन्ती रतनेश रवि विपुल विशाल रमेश जय प्रकाश बंटी कृष्ण मूर्ती तारा देवी सहित सभी ग्राम पंचायत से सैकड़ो किसान उपस्थित रहे। संयोजन व संचालन आनन्द प्रकाश सिंह ने किया।
