
वाराणसी। मुंशी प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट (लमही) की ओर से प्रिंस को प्रेमचंद मित्र नामित किया गया।प्रेमचंद की यह कहानी अनुभव में “स्वाभिमान व त्याग की भावना से किया हर काम किसी के दिल में आपके लिए आत्मसम्मान को बढ़ा सकता है। साथ ही बुरा वक्त अपनों व परायों की सही पहचान भी करा देता है। प्रेमचंद की कहानी अनुभव का पाठ चांदनी पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मुंशी प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट (लमही) के निदेशक राजीव गोंड अजय यादव, राजेश श्रीवास्तव, राहुल यादव, देव बाबू, विवेक, वैभव कुमार, विकास कुमार, अजय त्रिपाठी, सुरेश चंद्र दूबे,राजेश श्रीवास्तव,मनोज विश्वकर्मा आदि थे।
