
विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए लोगों का हुआ सम्मान
वाराणसी। नदेसर स्थित साईं मंदिर के वार्षिक श्रृंगार में रविवार दर्शनार्थियों की खासी भीड़ रही। साईं मंदिर के 15वें वार्षिक श्रृंगार पर भव्य और आकर्षक सजावट आकर्षक का केन्द्र में रहा। शिरडी साईं बाबा मन्दिर के नागेश बाबा शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बने थे। दोपहर 12 बजे से रात्रि नौ बजे तक आयोजित भंडारा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। ओम साईं मंदिर के संस्थापक/अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि मन्दिर को आकर्षक लुक में व ओरिजनल सुगंधित फूलों द्वारा सजावट किया गया है। साईं बाबा का मोहक रूप सबको भा रहा था। मंदिर परिसर और आसपास क्षेत्रो में विद्युत झालरों की ऑकर्षक सजावट से आसपास क्षेत्र साईंमय रहा। शोभायात्रा में भक्तों का उत्साह का नजारा देखने को मिला।आकर्षक झांकी के साथ हजारों महिला-पुरुष झण्डा लिए शोभायात्रा में झूम रहे थे। शाम को आयोजित सम्मान समारोह में विशेष योगदान एवं समाज सेवा में अग्रणी लोगों का अभिनंदन किया गया। साई भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुति पर सभी झूम उठे। आकर्षक झांकी को लोगों ने सराहा। शोभायात्रा का शुभारम्भ अशोक तिवारी महापौर ने किया। मन्दिर का संचालन ॐ साईं सेवा संस्थान के संस्थापक/अध्यक्ष अखिलेश सिंह, त्रिलोकी नाथ खत्री, अजीत कुमार सिंह, राहुल प्रकाश,पं. अखिलेश तिवारी, मुन्ना माली, डॉ अविनाश सिंह,धनश्याम जायसवाल,राजू शुक्ला आदि थे। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पदम्श्री डॉ रजनीकान्त द्विवेदी और पूर्व डिप्टी पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह थे। संयोजन में साहिल सिंह, अनिल यादव, संजय राय, विनय सिंह, आनंद मिश्रा, ओम प्रकाश, दिनेश सिंह, डॉ आर.एन. सिंह, डॉ जी. पी. राय, यतीन्द्र कथूरिया, संजय सरीन, भागीरथ जालान, तनवीर सिंह अरोड़ा, रविन्द्र नाथ सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, सौम्या, शालिनी गोस्वामी, नितेश राय, गौरव सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर राजकुमार जायसवाल, संजीव जायसवाल, महेश गुप्ता, उमेश गुप्ता आदि थे।
