
गाँव गाँव में पीडीए बैठकों का दौर
वाराणसी। आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अपनी दमदार उपस्थित दर्ज कराने के लिए जोन, सेक्टर से बूथ स्तर तक संगठन में पेंच कसना शुरू कर दिया है। रविवार को विधानसभा अजगरा अंतर्गत वाजिदपुर स्थित एक लॉन में पीडीए पखवाड़ा के अंतर्गत अजगरा विधानसभा के जोन, सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में बूथ कार्यकर्ता थे। उन्हें जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह ने समाजवादी गमछा और टोपी पहनाकर स्वागत व सम्मान किया।
पार्टी द्वारा सौपी गई जिम्मेदारी का सकुशल निर्वहन करने वाले कार्यकर्ताओं का पीठ थपथपाते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि अजगरा विधानसभा के सभी बूथ प्रभारियों को अपने अपने बूथ पर पीडीए जनचौपाल लगाने की जिम्मेदारी दी गयी है। इसके साथ ही पचास – पचास नए पीडीए सदस्यों को जोड़ने का काम दिया है जो आगामी लोकसभा चुनाव में महती भूमिका निभाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि लगन और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाला व्यक्ति निश्चित तौर पर अपनी मंजिल तक पहुँचने में सफल होता है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व अजगरा के प्रभारी गणेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं संचालन विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, गणेश यादव, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, पंधारी सिंह, बाबूलाल यादव, सुरेंद्र प्रधान, भीष्म नारायण सिंह, हरिशंकर विश्वकर्मा, मोदी यादव, लालबाबू सोनकर, मोहम्मद अलाउद्दीन, डॉ जितेंद्र, राहुल यादव, विनोद कुमार, आनंद चौरसिया, महेश यादव, अवधेश, राधेश्याम, माया शंकर, लालमन, कमलाकांत प्रजापति, दूधनाथ पाल, मोहम्मद नासिर, निलेश कुमार, नंदलाल राजभर, गणेश निषाद, अशोक प्रजापति, संदीप मौर्य, अनिल गौतम, दिलीप गुप्ता, राजकुमार सरोज, जयप्रकाश मौर्य, बेदी लाल सरोज, काशी पटेल, ज्वाला प्रसाद, नरेंद्र नथुनी, सत्येंद्र प्रसाद, नीरज एडवोकेट, कमालुद्दीन व राम अनुज ने विचार व्यक्त किये।
