रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय आजमगढ़ 

 

आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कार्यकताओं के साथ माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

 

भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर हम सब सदैव प्रतिवर्ष पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित हो कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते है। भारतीय जनता पार्टी के विचार भारतीय जनता पार्टी के संस्कार सब पंडित दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा बताए गए उनके आधार पर चलने वाली पार्टी है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय हम सबके प्रेरणा स्रोत हैं और आज के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सदैव आते है।जहां तक भारतीय जनता पार्टी जनसंघ के समय से पार्टी सदैव राष्ट्रहित को सर्वोत्तम मान कर काम करने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों वाली पार्टी है। इसलिए आज हम सभी कार्यकर्ता यहां उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष सदर श्री कृष्णपाल, वरिष्ठ नेता श्याम नारायण सिंह दादा,ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू,जिला मंत्री शैलेंद्र नाथ,अजय यादव,नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, मनीष सिंह,मयंक श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *