वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिप्टी डिविजनल वार्डेन अरविंद विश्वकर्मा को नागरिक सुरक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश ने सराहनीय और उत्कृष्ट सेवा कार्य हेतु नागरिक सुरक्षा प्रशस्ति पत्र 2022 से सम्मानित करने की घोषणा की। अरविंद विश्वकर्मा पोस्ट वार्डेन कलेक्टरेट पद पर रहे। वर्तमान समय में नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिप्टी डिविजनल वार्डेन पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा अभिषेक जायसवाल (भेलुपुर प्रखंड)और धर्मेन्द्र कुमार गौतम (कोतवाली प्रखंड) को प्रशस्ति पत्र हेतु चयनित किए गए हैं। प्रशस्ति पत्र हेतु चयनित होने पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा, डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल, सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार, नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिविजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डिविजनल वार्डेन कन्हैया लाल यादव, पुर्णेन्दु हलधर,अयन बोस, जयप्रकाश जायसवाल, मनीष सोनी,सोनम प्रसाद,महादेव विनय गुप्ता,राजेश श्रीवास्तव, इरशाद अहमद, शहजादे अंसारी ने प्रशन्नत व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *