तीन दिवसीय राष्ट्रीय क्वान की डो प्रतियोगिता का समापन 

 

वाराणसी। हरहुआ (कोईराजपुर) स्थित संत अतुलानन्द कॉन्वेन्ट स्कूल में तीन दिवसीय पांचवीं राष्ट्रीय क्वान की डो प्रतियोगिता का समापन हुआ।मेजबान उ.प्र सहित उड़ीसा, हरियाणा, केरल, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हिमांचल प्रदेश, राजस्थान सहित कुल 18 प्रदेशों के कुल आठ सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । बालकों के विभिन्न आयु व भार वर्गों में स्वर्ण रजत व काश्य पदक के जितने पर मूल्यांकन फलस्वरूप अंकों के आधार पर उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान मिला। द्वितीय स्थान पर केरल और तृतीय स्थान पर महाराष्ट्र रहा। बालिकाओं के विभिन्न आयु व भार वर्गों में अंकों के आधार पर मध्यप्रदेश को प्रथम स्थान, छत्तीसगढ़ को द्वितीय और तामिलनाडु की टीम को तृतीय स्थान मिला। उड़ीसा की टीम को बेस्ट डिसिप्लिन टीम और बेस्ट पार्टिसिपेशन का अवार्ड हरियाणा की टीम को मिला। आयोजन सचिव विवेकानंद सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में पूरे देश से कुल 800 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व अभिभावकों की रहने व भोजन की ब्यवस्था विद्यालय परिसर में थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *