रिपोर्ट अशरफ आदिल 

 

फूलपुर। षष्टम निर्माण शाखा उत्तर प्रदेश जल निगम के ढकपूरा पंप हाउस पर मात्र एक ऑपरेटर की नियुक्ति है। जो सुबह की पाली करके अपने घर आलेमऊ गांव चला जाता है। बीती शाम किसी ने कथित रूप से कमरे का ताला तोड़कर मोटर चला दी। पानी चला तो तीन चार घंटे फालतू में बहता रहता और टंकी भी ओवर फ्लो होकर बहती रही।

बताया जाता है कि पास के ही गांव का ऑपरेटर सुबह की पाली में पानी चलाकर घर चला जाता है और पूरा दिन पंप हाउस व मशीन का देखरेख करने वाला कोई नहीं रहता है और गेट भी टूटा है। चहार दिवारी भी गिर चुकी है। ऐसे में पंप हाउस सुरक्षित नहीं है कोई भी बाहरी व्यक्ति टंकी में भी कुछ मिला सकता है ऐसे में लोगों के जीवन से खिलवाड़ भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *