शिवोत्सव मार्कण्डेय महादेव महोत्सव” के प्रति वर्ष आयोजन की घोषणा 

 

वाराणसी। आदि गंगा गोमती और मां गंगा के संगम पर मार्कण्डेय महादेव धाम में मां गंगा के पावन तट पर “श्रीराम शिवोत्सव मार्कण्डेय महादेव महोत्सव” के तीसरी और अंतिम निशा भक्ति संगीत से सराबोर हुई। सोमवार को कार्यक्रम का प्रारंभ आराधना सिंह ने गणेश वंदना से किया और फिर भगवान शिव और श्रीराम भजन से शमा बांधा। दूसरी प्रस्तुति युवा गायक अभिनेता मनोहर सिंह की हुई। मनोहर सिंह ने भगवान शिव और श्रीराम जी के सुंदर भजनों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया। निशा की तीसरी प्रस्तुति में युवा गायक रितेश पांडेय अपने गीतों और भजनों से रसशिक्त किया। महोत्सव का समापन भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा की शानदार प्रस्तुति हुआ। अपने प्रसिद्ध भजनों पर सभी को झूमने पर मजबूर किया।

त्रिदिवसीय महोत्सव का आयोजन डा० महेंद्रनाथ पांडेय, भारी उद्योग मंत्री के सौजन्य से संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं जिला प्रशासन वाराणसी के सहयोग से किया गया। महोत्सव का संयोजन क्षेत्रीय संस्कृति अधिकारी वाराणसी क्षेत्र डा० सुभाष चंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर वाराणसी और चंदौली के पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में लोगों ने महोत्सव का आनंद उठाया। अतिथियों का स्वागत उपनिदेशक पर्यटन राजेंद्र कुमार रावत तथा संचालन आशुतोष पांडेय ने किया।

अपने उद्बोधन में डा० महेंद्र नाथ पांडेय, भारी उद्योग मंत्री, भारत सरकार ने महोत्सव के आयोजन हेतु संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, जिला प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए प्रति वर्ष आयोजन की घोषणा किया तथा आयोजन को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं अधिकारियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *