वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने चुरामनपुर मोढैला निवासी अभिषेक मिश्रा (आरडी) को समाजवादी युवजन सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। अभिषेक इसके पूर्व समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रह चुके है। इनके मनोनयन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

