वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन हेतु शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान किया। मंगलवार को दो विधानसभाओं में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

दक्षिणी विधानसभा का पराड़कर स्मृति भवन, गोलघर में शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत महिलाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि विधायक व पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त, समृद्धशाली व आत्मनिर्भर बनाया है। सरकार की योजनाओं से महिलाओं के सपने को पंख मिल रहे हैं। मोदी सरकार की मुद्रा लोन, जनधन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, 33% आरक्षण, मातृ वंदन, जीवन ज्योति बीमा, तीन तलाक, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी समेत तमाम योजनाओं ने महिलाओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम फहरा रही है।

कैंट विधानसभा में सगुन लान, महमूरगंज में शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि मातृशक्ति का वंदन करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। पीएम मोदी की सरकार ने महिलाओं को हर विभाग में मजबूत किया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। आज नारी शक्ति का बहुत बड़ा हिस्सा देश में योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में एनजीओ व महिला स्वयं सहायता समूह की बड़ी भूमिका है। महिलाओं को अपनी क्षमता पहचानने और उसको उजागर करने की जरूरत है।

विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष भाजपा विद्यासागर राय ने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को शाल ओढ़ाकर, स्मृति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल तथा संचालन महानगर महामंत्री प्रज्ञा पांडेय ने किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, कार्यक्रम संयोजक नवीन कपूर, नम्रता चौरसिया, कुसुम सिंह पटेल, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, पूजा पांडेय, प्रीति पुरोहित, प्रज्ञा पांडेय, साधना सिंह, मीरा गुप्ता, मोहिनी झंवर, अनीशा शाही, प्रज्ञा पांडेय, नेहा कक्कड़, उषा अग्रहरि, सरिका गुप्ता, सीमा यादव, गौरी यादव, सीता गुप्ता सहित सैकड़ो बहनें मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *