रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़

 

 

आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा क्लस्टर बैठक सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल कन्धरापुर में हुई।आजमगढ़ लोकसभा क्लस्टर में लोकसभा आजमगढ़ सदर, लालगंज, सलेमपुर, घोसी, बलिया की लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति,जिलाध्यक्ष गण, विधानसभा संयोजक,

विधानसभा प्रभारी और सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य सहित सभी जनप्रतिनिधिओ की बैठक हुई।

इस बैठक के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव,तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी रहें!

मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश डा मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़े, लोग भाजपा से जुड़े इसके लिए पूरे देश में अभियान चल रहा है। इसी सिलसिले में अखिल भारतीय प्रवास कार्यक्रम चालू है। उत्तर प्रदेश में मेरा पहला प्रवास आजमगढ़ का है। मेरे लिए और गौरव की बात है, करीब 4 पीढ़ी पहले मेरे पूर्वज यहीं से इंदौर गए थे। आजमगढ़ और उत्तर प्रदेश से मेरा विशेष रिश्ता भी है। मैं अपने पुरखों की धरती पर परिवार के बीच आकर अत्यंत आनंदित हूं। कहा कि लगातार तीसरी बार मोदी की सरकार बनाने के लिए हम लोग कृत संकल्पित हैं।

भले ही मैं एक बड़े राज्य का मुख्यमंत्री हूं। लेकिन मूल रूप से एक बीजेपी का कार्यकर्ता हूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अलग-अलग नेताओं के लिए प्रवास कार्यक्रम बनाए हैं उसी के क्रम में मैं आजमगढ़ यूपी में हूं। आगामी लोकसभा चुनाव में जीत तय करने के लिए लोकसभा प्रभारी, संयोजक से लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसका कुशलतापूर्वक निर्वहन किया जा रहा है । प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद जो दृश्य बन रहा है वह विकास का नया कीर्तिमान बना रहा है। सौ करोड़ से ज्यादा की जनसंख्या के लिए मोदी एक चेहरा बन कर सामने आए है। लगातार तीसरी बार उनको प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं और जैसे ही लोकसभा के चुनाव की घोषणा होगी। अपने उद्देश्यों की पूर्ति में लग जायेंगे।

माननीय मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्ष, लोकसभा संयोजक /प्रभारी से चुनाव की तैयारी का जायजा लिया व समीक्षा किया, सभी जनप्रतिनिधिओ को दायित्व बोध कराया तथा सभी को अपने विधानसभा क्षेत्र-ब्लॉक क्षेत्र या नगर क्षेत्र जो भी उनकी जिम्मेदारी है की भाजपा वहा पर सबसे ज्यादा वोट पाएं!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओ से सभी सीटों को जिताने का आह्वाहन किया!

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा गोरखपुर क्षेत्र सहजानंद राय ने किया तथा मंच का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने किया।

भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव व सदर जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने पुष्प गुक्ष,अंग वस्त्र और वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट की ब्लैक पॉटरी दे कर सभी अतिथियों को सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद नीलम सोनकर, प्रदेश महामंत्री भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला एमएलसी,

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री आजमगढ़ जिला के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, खेल मंत्री गिरीश यादव,परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा,दानिश आजाद अंसारी,आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव,राज्य सभा सांसद नीरज शेखर,विधान परिषद सदस्य दारा सिंह चौहान,रामसूरत राजभर, रामविलास चौहान,जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ मनोज राय, जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर श्रीकृष्ण पाल, जिलाध्यक्ष मऊ नूपुर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा बलिया संजय यादव सहित ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह,ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव,आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *