
वाराणसी।आज सोसायटी ऑफ सोशल एक्शन एण्ड रिसर्च (सार संस्था) ने प्रतिभा सम्मान समारोह में सामाजिक सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य व विशिष्ट योगदान हेतु पंकज कुमार श्रीवास्तव, (प्रान्त अध्यक्ष क्रीड़ा भारती) तथा डॉ सुबोध कुमार सिंह को “पूर्वांचल गौरव सम्मान” प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो0 वांगचुक दोरजी नेगी (कुलपति, केन्द्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान) व विशिष्ट अतिथि श्री आशुतोष सिन्हा (एमएलसी), डॉ बी डी तिवारी वरिष्ठ चिकित्सक ( निदेशक गैलक्सी हॉस्पिटल) व श्री अजीत सिंह बग्गा अध्यक्ष, व्यापार मण्डल रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो0 रामसुधार सिंह जी और संचालन श्री तरुण द्विवेदी और श्री राकेश टंडन जी द्वारा किया गया।
