
वाराणसी। न्यू स्माल ब्यायज क्लब पूजा समिति (अर्दली बाजार) की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजा समिति की ओर से मां सरस्वती के साथ ही मां लक्ष्मी और गणपति की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। अध्यक्ष मनोज यादव गोलू ने बताया कि आने वाले हर वर्ष इसी तरीके की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह थे। संयोजन पंकज कुमार, विजय टाटा, इरफान अली, गुड्डू यादव, रिशु पाण्डेय,वेदप्रकाश पाण्डेय, प्रदीप बब्बू, शाहरुख अहमद, इसरार अली ने किया।
