वाराणसी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत एन०एफ०एस०ए० से आच्छादित अन्तयोदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्डधारकों को माह फरवरी में 15 से 28 फरवरी तक कलेक्ट्रेट, भेलूपुर, सेवापुरी, रामनगर (धर्मेश्वर सिंह की दुकान को छोड़कर) अंत्योदय कार्ड (प्रति कार्ड) 5 किग्राo बाजार, 9 किग्राo गेहूं 21 किग्राo चावल तथा पात्र गृहस्थी कार्ड (प्रति यूनिट) 2 किग्राo व गेहूं 3 किग्राo चावल तथा पिण्डरा, हरहुआ, बड़ागांव, कोतवाली,
चेतगंज, चौक, जैतपुरा, काशीविद्यापीठ, चोलापुर, चिरईगांव, अराजीलाइन व गंगापुर में अंत्योदय कार्ड (प्रति कार्ड) 14 किग्राo गेहूं व 21 किग्राo चावल एवं पात्र गृहस्थी कार्ड (प्रति यूनिट) 2 किग्राo गेहूं व 3 किग्राo चावल का निःशुल्क वितरण होगा।
उल्लेखनीय है कि जनपद वाराणसी में कुल 49496 अन्त्योदय कार्डधारक है, जिनमें अन्त्योदय कार्डधारकों हेतु शासन से 356 कुं० बजरे का आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसका वितरण विकास खण्ड सेवापुरी व नगरीय क्षेत्र के कलेक्ट्रेट प्रखण्ड, भेलूपुर प्रखण्ड व रामनगर में शामिल कुल 7120 अन्त्योदय कार्डधारकों में 05 किग्रा० प्रति कार्ड की दर से निःशुल्क बाजरे का वितरण किया जायेगा। इस प्रकार विकास खण्ड सेवापुरी व नगरीय क्षेत्र के कलेक्ट्रेट प्रखण्ड, भेलूपुर
प्रखण्ड व रामनगर के अन्त्योदय कार्डधारकों में प्रति कार्ड 05 किग्रा० बाजरा 09 किग्रा० गेहूँ व 21 किग्रा० चावल का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। उपरोक्त क्षेत्र को छोड़कर शेष 42376 अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किग्रा० गेहूँ व 21 किग्रा० चावल का वितरण निःशुल्क किया जायेगा। इसके साथ ही जनपद के समस्त पात्र गृहस्थी के 558819 कार्डधारकों में शामिल 2528293 यूनिटों में प्रति यूनिट 02 किग्रा0 गेहूँ व 03 किग्रा० चावल का निःशुल्क वितरण कराया जायेगा।
जिला पूर्ति अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि खाद्यान्न व बाजरा के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। जिलाधिकारी एस.राजलिंगम द्वारा पारदर्शिता पूर्ण वितरण कराने हेतु दुकानवार नोडल अधिकारी तैनात किया गया है, जो प्रत्येक दिन दुकान पर उपस्थित होकर नियमानुसार वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षकगण के माध्यम से समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि नई ई-वेईंग स्केल लिंक ई-पॉस मशीनों से आवश्यक वस्तुओं की सुगम तरीके से वितरण करने हेतु कार्डधारकों के हित को ध्यान में रखते हुए कार्डधारकों की तिथिवार इस आशय की सूची तैयार करेंगे कि किस कार्डधारक को किस तिथि को खाधान्न का वितरण किया जायेगा। इसके साथ ही उक्त सूची को अपने-अपने दुकान पर चस्पा करेंगे एवं कार्डधारकों अग्रिम रूप से अवगत करायेंगे। वितरण अवधि में प्रत्येक दिन उचित दर दुकान खोलकर कार्डधारकों में खाद्यान्न का वितरण करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उचित दर विक्रेता के साथ वितरण व्यवस्था में जिलाधिकारी द्वारा नामित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जायेगा कि कोई भी पात्र लाभार्थी अनुमन्य वस्तुओं की प्राप्ति से वंचित न रहें। उन्होने यह भी बताया कि वितरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी है और आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न करने वाले कार्डधारक वितरण की अंतिम तिथि को मोबाइल ओ०टी०पी० वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त कर सकते है।
