
वाराणसी। अपना दल (कमेरावादी) विधान सभा पिण्डरा की मासिक बैठक विधान सभा अध्यक्ष समशेर बहादुर पटेल की अध्यक्षता मे हुई। बैठक मे निर्णय लिया गया कि संगठन की मजबूती के लिए गांव-गांव मे बैठक के माध्यम से सेक्टरकमेटी और बूथ कमेटी का गठन किया जायेगा। कांगेस द्वारा आयोजित न्याय यात्रा का स्वागत डा.पल्लवी पटेल के नेतृत्व मे 17 फरवरी को 10 बजे लोहता मे किया जायेगा। बैठक मे उमेश चन्द्र मौर्य, ब्रह्मचारी पटेल, रामजीत प्रधान, विनोद पटेल, अरविंद पटेल, श्याम नारायण पटेल,हरि नारायण पटेल, परभू वर्मा, भाई लाल पटेल,सेवालाल, लक्ष्मण पटेल, स्वामीनाथ पटेल, रमाशंकर पटेल, आदि लोग शामिल हुए।
