वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की स्वीकृति से समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने चितईपुर निवासी जैन कुमार कुशवाहा को समाजवादी पार्टी उ० प्र० राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। मनोनयन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
