
वाराणसी। वरूणापार क्षेत्र के भोजूबीर पंचक्रोशी मार्ग स्थित मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर पर सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयन्ती मनाई गई। छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा
स्थापित मां काली के विग्रह के समक्ष अधिवक्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने शिवाजी महाराज के चित्र की आरती और पुष्प अर्पित किया।मिष्ठाई भी वितरित की गई। मुख्य अतिथि सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष मुरलीधर सिंह थे। स्वागत मंदिर के महंत राजेश गिरि, संयोजन विनोद पांडेय उर्फ भैयाजी, संचालन मनोज दुबे ने किया। इस अवसर पर अमित त्रिपाठी,राजेश मिश्र, राजेश तिवारी, विपिन शुक्ल, मनीष सिंह, दीपक राय कान्हा,विष्णु, , दिलीप सोनकर, विवेक शर्मा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, व्योमेश चित्रवंश, अश्विनी राय आदि थे।
