
वाराणसी।डाकघरों में एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध कराकर उन्हें बहुद्देशीय बनाया गया है। बदले दौर में डाक विभाग अब पत्र-पार्सल के साथ-साथ सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं और इनके लाभों को भी लोगों तक पहुँचा रहा है। ऐसे में डाकघरों की सर्वसुलभता बेहद जरुरी है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने वाराणसी में महमूरगंज उपडाकघर को महमूरगंज क्षेत्र के नए भवन में स्थानांतरित होने के दौरान डाककर्मियों और ग्राहकों से संवाद करते हुए कहा ।
दीप प्रज्वलन पश्चात महिलाओं को महिला सम्मान बचत पत्र एवं बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि खाते की पासबुक देते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र में 3.40 लाख बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं, वहीं लगभग 1,000 गाँवों में 10 साल तक की सभी योग्य बालिकाओं के खाते खोलते हुए उन्हें ‘सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम’ के रूप में आच्छादित किया जा चुका है। महमूरगंज डाकघर में लोगों की सुविधा हेतु डाक, पार्सल मदों की बुकिंग के साथ बचत, बीमा, आईपीपीबी, आधार, कॉमन सर्विस सेंटर, गंगाजल, क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान जैसी तमाम जनोन्मुखी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
एक लम्बे समय बाद महमूरगंज क्षेत्र में डाकघर पुन: शिफ्ट होने से आम जन में भी काफी हर्ष दिखा।
इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर विनय कुमार, सहायक निदेशक आरके चौहान, सहायक अधीक्षक इंद्रजीत पाल, डाक निरीक्षक दिलीप पांडेय, मंजीत कुमार, पोस्टमास्टर महमूरगंज सतीश कुमार, एसपी गुप्ता सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।









Leave a Reply