वाराणसी। संत रविदास जयंती पर जन्मस्थली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने बड़ी़ संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन का ताता लगा हुआ है।

वाराणसी के सभी स्टेशन पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़़ देखने को मिल रही है।

रविदास जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के मद्देनजर जीआरपी पुलिस सतर्क है। ट्रेनों से आने वाले यात्रियों की सघन चेकिंग की जा रही है।

एक विशेष ट्रेन से संत निरंजन दास के भी आ रहे है।

रविदास जयंती को लेकर रैदासियों में भारी उत्साह है। गत कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास इस बार का महोत्सव अत्यंत खास होने वाला है। यहां संत शिरोमणि रविदास जी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्घाटन करने वाले हैं। सीर गोवर्धन स्थित रविदास मंदिर में संत शिरोमणि की जयंती की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शाम के समय मंदिर रोशनी से जगमगा उठा है ।जयंती समारोह में देश-विदेश से रैदासियों के सीर-गोवर्धन पहुंचने का क्रम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *