वाराणसी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत एक दिवसीय किसान मेला/कृषक ज्ञान संगोष्ठी का आयोजन 01 मार्च, दिन-शुक्रवार को लहिया (भतसार) मेला मैदान, विकास खण्ड अराजीलाइन पर पूर्वान्ह 10.00 बजे किया गया है।
उप कृषि निदेशक (शोध), संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केन्द्र अशोक उपाध्याय ने बताया कि कृषि ज्ञान संगोष्ठी में कृषि विश्वविद्यालय, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, कृषि विज्ञान केंद्र, अर्न्तराष्ट्रीय चावल अनुसंधान के वैज्ञानिकों द्वारा फसल उत्पादन वृद्धि हेतु उन्नत एवं नवीन तकनीकी जानकारी, मृदा स्वास्थ कार्ड व संतुलित उर्वरकों के प्रयोग का महत्व तथा किसानों की समस्यायों के निराकरण के साथ- साथ कृषि विभाग की प्रमुख योजनाओं एवं कृषकों को दिये जाने वाली राजकीय सुविधाएँ, जैविक/भारतीय प्राकृतिक खेती की उपयोगिता, जैव उर्वरक के प्रयोग का महत्व, कृषकों की आय में वृद्धि करने हेतु शासकीय प्रयास व प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जायेगा। उन्होने किसान भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में उक्त मेले में पधार कर अपनी कृषि सम्बन्धित समस्यायों का समाधान पाते हुए अपने ज्ञान की अभिवृद्धि करने की अपील की है।
