वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने रविवार को माहेश्वरी भवन, महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन के सभागार में “शक्ति वंदन” अभियान के तहत एनजीओ सम्मेलन संपन्न हुआ।

भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय की अध्यक्षता मुख्य वक्ता अशोक सहगल में आयोजित रहा।

समारोह की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे रही।

मुख्य वक्ता अशोक सहगल ने बैंकों द्वारा मिल रहे फंड व लोन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार ने महिलाओं को हर विभाग में मजबूती प्रदान किया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही है आज नारी शक्ति का बहुत बड़ा हिस्सा देश में योगदान दे रहा है।

शक्ति वंदन अभियान के महानगर संयोजक महानगर महामंत्री नवीन कपूर के संयोजन में हुए समारोह का संचालन महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजिका महिना मोहिनी झंवर ने दिया।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री मीना चौबे, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, नवीन कपूर, कुसुम सिंह पटेल, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, प्रज्ञा पांडेय, आरती पाठक, मीरा गुप्ता, मंजू सिंह, मीडिया प्रभारी अनीशा शाही, रिचा सिंह, व सभी एनजीओ की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *