
वाराणसी। सर्टिफाइड सोने एवं हीरे की प्रख्यात ज्वेलरी शोरूम श्री हरे कृष्ण ज्वेलर्स का पहड़िया में नये रंगरूप एवं सज धज के साथ पुनः शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा सिंह (एमएलसी) एवं सम्मानित अतिथि धीरज कुमार डीजीएम एसबीआई ने फीता काट कर शोरूम का उद्धघाटन किया। हरे कृष्ण ज्वेलर्स के अधिष्ठाता संतोष कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधानुरूप दो फ्लोर में शोरूम का नवविस्तार करते हुए प्रथम तल पर किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी तथा द्वितीय तल पर पूरी चांदी की सर्टिफाइड ज्वेलरी जो ग्राहकों के मनपसंद डिज़ाइन की उपलब्ध है। इस अवसर पर अपने ग्राहकों को आईजीआई सर्टिफिकेट के साथ 10 ग्राम सोने के आभूषण पर 1100 की सीधी छूट एवं डायमंड ज्वेलरी पर 20 प्रतिशत की छूट के साथ उपलब्ध करा रहें हैं। चेतन अग्रवाल नें बताया कि युवाओं एवं वैवाहिक तथा अन्य प्रयोजनों में पुरुष एवं महिलाओं द्वारा डायमंड ज्वेलरी की पसंद को देखते हुए सोने एवं हीरे की सैकड़ो रेंज उपलब्ध हैं। जिसकी शुद्धता ऑनलाइन भी चेक किया जा सकता है। इस अवसर पर रंजना अग्रवाल, रूपिका अग्रवाल, रौनक अग्रवाल,कोमल अग्रवाल आदि थे।
