वाराणसी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात किया। सपा द्वारा जिले की नयी कार्यकारिणी घोषित किये जाने पर सपा जिलाध्यक्ष को बधाई दी और आगामी लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता आपस में समन्वय स्थापित कर बूथ स्तर पर किस तरह कार्य कर सके इस पर भी गहन विचार विमर्श किया। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने बताया कि होली का त्यौहार बीत जाने के बाद अगले सप्ताह से समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का विधानसभास्तर पर बैठकें आहूत की जाएंगी। जिसमें सभी दलों के कार्यकर्ताओं का आपस में परिचय कराया जाएगा जिससे आगामी लोकसभा के चुनाव में आपसी सामंजन स्थापित करते हुए कार्यकर्ता बूथस्तर पर आसानी से काम कर सके। उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस के गठबंधन से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और कार्यकर्ता विधानसभा एवं ब्लॉकस्तर पर मिलजुल कर काम शुरू कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *