चलती बस में अचानक लगी आग, पुलिस ने यात्रियों को सकुशल निकाला, अग्निशमन दल ने आग पर पाया काबू, बस जलकर पूरी तरह से नष्ट

 

 

वाराणसी।आज सुबह लगभग 3.00 बजे, बस नम्बर UP62AT 7070 से झारखंड के दुमका से लगभग 70 दर्शनार्थी को भारत भ्रमण के उद्देश्य से अयोध्या से होते हुए वाराणसी आ रहे थे कि महेशपुर के पास अचानक चलती बस में अचानक आग लग गई ।

बस में आग देख पास ही मौजूद पुलिस के जवानों ने तत्काल ओवरटेक कर बस को रुकवाया। उस समय यात्री सो रहे थे ।

पुलिस बल की मदद से बस में सवार सभी व्यक्तियों को सकुशल बस में से उतरवा लिया गया। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *