
28 वां दायित्व समारोह में सुनील (अध्यक्ष) दीपक (सचिव) ए पी राय(वित्त सचिव) शालिनी (महिला संयोजिका) शपथ
रिपोर्ट- आशीर्वाद सिंह
वाराणसी। सारनाथ स्थित संस्कार वाटिका के सभागार में आज भारत विकास परिषद सत्यम का 28 वां दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।
समारोह की मुख्य अतिथि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर राजस्थान की कुलपति डा चंद्रकला पांडिया रही।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व गणेश वंदना, शंखनाद से हुआ।
मुख्य अतिथि ने नवीन सत्र के पदाधिकारियों सर्वश्री सुनील कपूर (अध्यक्ष), दीपक माली (सचिव) ए पी राय (वित्त सचिव), शालिनी बरनवाल (महिला संयोजिका) को दायित्व भार ग्रहण कराया।साथ ही नई टीम की घोषणा एवं प्रकल्प प्रमुखो को
भी शपथ ग्रहण कराया गया।
इस अवसर पर अठारह नए सदस्य संस्था से जुड़े।
मुख्य अतिथि डा चंद्रकला पांडिया ने कहा कि वास्तव में आंनद की कस्तूरी हमारे भीतर ही है, हमारे चिंतन में है। हमारे परिवार में है संस्कारों में है हमें तनाव रहित होना है तो हमे जीवन का यह शाश्वत सत्य समझ लेना होगा कि दूसरों के लिए छोटा – छोटा त्याग करके ही हम सुखी हो सकते हैं।
भारत विकास परिषद राष्ट्रीय पदाधिकारी ब्रह्मानंद पेशवानी, प्रमोद राम त्रिपाठी, प्रांतीय अध्यक्ष रवि प्रकाश जायसवाल, पूर्व शाखा अध्यक्ष किशन पेशवानी,रीतू बरनवाल, सारिका बरनवाल,ए डी सिंह, सहित सदस्य गण उपस्थित रहे। संयोजन बंदना व जया संचालन रजनी व रेखा ने किया।
