दर्शनार्थियों के सहायतार्थ जुटे रहे नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक

 

वाराणसी। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री के दरबार में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। सुबह से देर रात तक दर्शन पूजन के लिए दर्शनार्थियों की लम्बी लाइन लगी रहीं। सुरक्षा व्यवस्था और दर्शनार्थियों के सहायतार्थ नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय की देखरेख में सहायता शिविर लगाया गया। स्वयंसेवक दर्शनार्थियों के सहायतार्थ पूरी मुस्तैदी से जुटे रहे। डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,गोपी कुमार, जितेंद्र कुमार,रवि विश्वकर्मा,अयन बोस,विनय गुप्ता महादेव,मोनू, विकास,सुनील,मगनू,बिक्रम,श्रवण,मनीष, राहुल,धीरज, अरूण जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल,राजेश कुमार सिंह,नीरज गुप्ता,प्रदीप कुमार आदि श्रद्धालुओं के सहायतार्थ जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *