
बरेका मे विश्वकर्मा समिति का होली मिलन समारोह एवं परिचय गोष्ठी
वाराणसी। प्रेम और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने के लिए ब.रे.का. विश्वकर्मा परिवार की ओर से होली मिलन समारोह और परिचय गोष्ठी का आयोजन बड़े धूम धाम से हूं। बरेका विश्वकर्मा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम मे बरेका विश्वकर्मा कर्मचारी संघ समिति के पदाधिकारियों अपने हक एवं जायज अधिकार के लिए आवाज उठाई। होली मिलन समारोह एवं परिचय गोष्ठी मे विश्वकर्मा समाज के बुद्धिजीवी वर्ग एवं शिल्पकार से जुड़े कारीगर तथा आफिसियल, राजनैतिक , व्यापारी के अलावा राजनीतिक दल के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। समाज की प्रतिभाशाली महिलाओ को राजनीति मे भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया । समारोह मे सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने विश्वकर्मा समाज के अराध्य देवता शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन कर दीप प्रज्ज्वलित से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। होली मिलन समारोह एवं परिचय गोष्ठी मे श्री शर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज की जनसंख्या के आधार पर सरकारी नौकरिया एवं विधान सभा एवं लोक सभा मे भागीदारी मिलनी चाहिए। पूरे हिन्दुस्तान मे विश्वकर्मा समाज की जनसंख्या सात करोड़ से अधिक है।मगर समाज बढई,लोहार,शिल्पकार, सोनार आदि मे बटे होने के कारण अपनी पहचान नही बना सका ।आज समाज मे विधायक एवं सासंद नही है न ही समाज के प्रतिभाशाली महिलाओ को सम्मान से नवाजा गया। जब कि समाज चुनाव मे अहम भूमिका निभाता है विश्वकर्मा समाज को जनसंख्या के हिसाब से राजनीतिक दल को समुचित स्थान व सम्मान देना पड़ेगा। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार को पिछड़े वर्गो के साथ विश्वकर्मा समाज की जातीय जनगणना कराकर उनके हिसाब से भागीदारी देकर दे । कार्यक्रम मे विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा,सुरेश विश्वकर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा, सुनील शर्मा, सुरेश शर्मा, सुशील विश्वकर्मा,डा. प्राची विश्वकर्मा, डा. जय प्रकाश विश्वकर्मा, शशिधर विश्वकर्मा,रघुवर दास विश्वकर्मा,बसंत लाल विश्वकर्मा, अजय प्रसाद शर्मा, रोहित शर्मा,बजरंगी शर्मा, रविंद्र शर्मा, संतोष विश्वकर्मा, सुनील शर्मा, राम जी शर्मा, रविंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, ज्ञान शर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, मंत्री अनिल शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा आदि थे।
