रिपोर्ट – उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी जिला लालगंज ने संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती को बूथ स्तर पर समरसता दिवस के रूप में मनाया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी लालगंज के नेताओ और पदाधिकारियों ने बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने ग्राम बीबीपुर कदीम,ग्राम गड़हन बुजुर्ग,ग्राम गड़हन खुर्द और ग्राम गजयपुर में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लालगंज का हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर बाबा साहब की जयंती को समरसता दिवस के रूप में मना रही है। बाबा साहब ने जो काम अधूरा छोड़ा था उसको हमारे देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करने का काम किया है।वो जिस जाति से आते थे उस समाज को उन दिनों समाज में अछूत माना जाता था।ऐसे में उन्होंने भेदभावपूर्ण और उपेक्षा भरे व्यवहार का सामना किया।इसके बाद उन्होंने पूरा जीवन दलितों, शोषितो और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा मजदूर वर्ग व महिलाओ के अधिकारों का समर्थन किया।दलितों के मसीहा अम्बेडकर महान चिंतक समाज सुधारक,न्यायविद व अर्थशास्त्री भी थे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की परिकल्पना भी उन्हीं की सोच का नतीजा है।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष तहबरपुर आशुतोष राय पंकज, जिला कार्यसमिति सदस्य रणविजय राय मनोज, प्रधान प्रतिनिधि बीबीपुर विवेक राय, जिला मंत्री अजय यादव,पूर्व प्रधान आदित्य वैभव,क्षेत्र पंचायत सदस्य रामचेत राम, रामदरश राम,अनिल राम,त्रिभुवन राम,हरदेव राम,मिट्ठू राम, नेबूलाल राम,ललई राम,सूर्यनाथ राम,अखिलेश राम सहित दर्जनों बाबा साहब के अनुयायीउपस्थित रहें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *