नजर न्यूज नेटवर्क/मुख्य संवाददाता 

वाराणसी। भोजूबीर (पंचक्रोशी मार्ग) स्थित प्राचीन मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में सोमवार को कालरात्रि दर्शन और महानिशा पूजन हुआ। देर रात तक दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। मां दक्षिणेश्वरी का दरबार जयकारे से गूंजता रहा। मां का पंचामृत से स्नान कराकर नवीन वस्त पहनाया गया। रजत मुण्ड माला पहनाकर मंगला आरती की गई। मन्दिर परिसर को सवा कुण्टल कामनी पत्तियो, विभिन्न पुष्प मालाओं और बिजली के विद्युत झालरों से आकर्षक सजावट किया गया था। माँ की झांकी नयनाभिराम लग रही थी। रात्रि आठ बजे मां को छप्पन भोग लगाकर, अनुष्ठान और हवन पूजन हुआ। रात भर मन्दिर दर्शनार्थियो को दर्शन करने के लिए खुला रहा। महंत गोपाल गिरी की देखरेख में संयोजन में व्यवस्थापक राजेश गिरी,अभिमन्यू तिवारी,आरु गिरी, देविशा गिरी,रमेश वधावन ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *