
वाराणसी।स्व मुन्नू प्रसाद पाण्डेय व्दारा स्थापित, वाराणसी नागरिक संघ के तत्वावधान में बुधवार, 17 अप्रैल 2024, सांय सात बजे से राजेंद्र प्रसाद घाट पर, 32 वां राममय रात का आयोजन किया गया है
जिसमें प्रतिभा सम्पन्न उदीयमान नवोदित कलाकारों द्वारा प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित भजन, नृत्य, उपशास्त्रीय सुगम संगीत, लोकगीत, कवि सम्मेलन के माध्यम से भक्तिरस की धारा प्रवाहित की जायेगी।
यह जानकारी वाराणसी नागरिक संघ के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद पाण्डेय ने दी है।
